LudhianaThe Great Wall of India Toll Plaza : नेशनल हाईवे पर देश के सबसे महंगे टोल प्लाजा पर 13वें दिन भी किसान संगठनों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। भारतीय किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान यूनियन दोआबा ने पिछले 13 दिनों से टोल रेट की बढ़ोतरी के विरोध में टोल प्लाजा पर धरना लगाया हुआ है। उन्होंने 30 जून तक अगर किसान संगठनों की मांगे नहीं मानी तो टोल प्लाजा को पक्के तौर पर ताले लगाकर बंद कर देंगे।
टोल प्लाजा पर 30 जून को किसान यूनियन ने एक बड़ा इकट्ठ करने का ऐलान किया हुआ है, जिसके चलते आज टोल प्लाजा पर भारी संख्या में किसान नेता और यूनियन के लोग पहुंच ने शुरू हो गए हैं। आज भी टोल प्लाजा पर बिना टोल लिए ही वाहनों को निकाला जा रहा है।

