Punjab News: पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। खबर मिला है कि बंगा से मौजूदा अकाली दल के विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने खुद उन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है।
इस मौके पर सी.एम. मान ने कहा कि वह डॉ. अंबेडकर की सोच को लेकर आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में डॉ. सुक्खी को और जिम्मेदारियां दी जाएंगी। वहीं डॉ. सुक्खी ने कहा कि उन्हें अकाली दल में पूरा सम्मान मिला पर उनके लिए हलके का विकास प्राथमिकता है।

