Punjab News: जालंधर की एक मां-बेटी ने मिसाल कायम की है। जानकारी के अनुसार यहां मां-बेटी ने एक साथ अपनी पढ़ाई पूरी की। कम उम्र में शादी हो जाने के कारण महिला की पढ़ाई अधूरी रह गई थी और उसकी बेटी दृष्टिहीन थी। इसके बाद मां मनप्रीत कौर ने बेटी गुरलीन कौर की पढ़ाई के लिए ब्रेल भाषा सीखी और ऑडियो-बुक बनाना सीखा। इसके बाद उन्होंने ह्यूमैनिटीज में डिग्री हासिल की है।
जानकारी देते हुए मनप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी 18 वर्ष की उम्र में हो गई थी। उनके पति सुखविंदर सिंह का पेंट का कारोबार है। कम उम्र में शादी होने के चलते पर पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई। वहीं उनकी बेटी ने जब कॉलेज में दाखिला लिया तो उन्होंने भी आगे पढ़ने की इच्छा हुई।
इसके बाद उन्होंने एक साथ दाखिला लिया और डिग्री पूरी की। वहीं बेटी का पढ़ाई में साथ देने के लिए उनकी मां ने ऑडियो बुक बनाई। मनप्रीत कौर ने बताया कि इस दौरान उनके पति ने उनका पूरा साथ दिया और हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी बेटी गुरलीन सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है।

