Punjab: जिले में कार व ई-रिक्शा में भयानक टक्कर होने की सूचना मिली है। मिली खबर के अनुसार संतपुरा रोड पर ओवरब्रिज के नजदीक एक तेज रफ्तार कार व ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। इस दौरान ई-रिक्शा में सवारियां बैठी थी। टक्कर के दौरान मौके चीख पुकार मच गई। इस दौरान दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और ई-रिक्शा में 4 लोगों के गंभीर घायल होने की सूचना है।
घायलों की पहचान वीरू, ठाकुर, अजंलि व रामानंद निवासी सरहिंद नहर शिवबाड़ी मंदिर नजदीक के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे समाजसेवी संस्था के युवकों ने घायलों को तुरन्त सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं मौके पर पहुंची थाना कोतवाली की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

