Punjab: अमृतसर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। श्री दरबार साहिब के मुख्य गेट के बाहर सेवा कर रहे सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला हुआ है।
#WATCH | Punjab: Bullets fired at Golden Temple premises in Amritsar where SAD leaders, including party chief Sukhbir Singh Badal, are offering ‘seva’ under the religious punishments pronounced for them by Sri Akal Takht Sahib, on 2nd December. pic.twitter.com/rLlMyRWo9S
— ANI (@ANI) December 4, 2024
पता चला हा है कि दल खालसा से जुड़े शख्स ने सुखबीर बादल पर गोली चला दी है। इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई है। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब पर पेशी के दौरान सिंह साहिबानों द्वारा दी गई धार्मिक सजा के अनुसार सेवा के दूसरे दिन श्री दरबार साहिब पहुंच थे। इस दौरान उनके साथ-साथ अन्य अकाली नेता भी अपनी सजा भुगतने के लिए पहुंच चुके है।
इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने हाथ में बरछा पकड़ रखा है और गले में तख्ती लटका रखी है। सुखबीर सिंह बादल ने सेवादारों वाली पोशाक पहनी हुई है। सुखबीर बादल ने भी कल भी यहां सेवा की थी, जिसके बाद बर्तन भी साफ किए थे।

