Punjab: पंजाब के स्कूलों के अध्यापको के लिए जरूरी खबर है। दफ्तर डॉयरेक्टर ऑफ एजुकैशन (सेकेंडरी) कार्यालय ने आज एक पत्र जारी कर शिक्षकों के तबादलों के लिए ई-पंजाब पोर्टल खोलने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि जो शिक्षक अपना तबादला कराना चाहते हैं वे Transfer नीति के अनुसार 25 जुलाई से 5 अगस्त तक इस पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि यह पोर्टल 5 अगस्त तक खुला रहेगा। इसके बाद किसी को भी ट्रांसफर के लिए आवेदन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पत्र में कहा गया है कि विभिन्न क्षेत्रों में कंप्यूटर शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों द्वारा प्रदान की गई सेवा और आवेदन के समय शिक्षा विभाग के तहत प्रदान की गई कुल सेवा के बीच कोई अंतर नहीं होना चाहिए। यदि कोई अंतर पाया जाता है तो ऐसे आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। पत्र में यह भी कहा गया है कि 5 अगस्त तक आवेदक अपने आवेदन में जितनी बार चाहें बदलाव कर सकेगा। लेकिन 5 अगस्त के बाद कोई बदलाव नहीं होगा।

