Punjab: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं और उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, Charanjit Singh Channi ने महिलाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद पंजाब महिला आयोग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने कहा है कि चन्नी का वीडियो सभी ने देखा है, उन्होंने महिलाओं के खिलाफ गलत टिप्पणी की है। चन्नी द्वारा इस्तेमाल की गई शब्दावली असहनीय है।
इसलिए उन्होंने कहा कि चन्नी के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग को भी संज्ञान लेना चाहिए। महिला आयोग ने कहा कि अगर Charanjit Singh Channi ने एक दिन के अंदर जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए DGP को पत्र लिखा जाएगा।
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि Charanjit Singh Channi गिद्दड़बाहा से कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वड़िंग के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे। चन्नी ने 2 कुत्तों की कहानी सुनाकर महिलाओं पर विवादित बयान दिया था। महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद विरोधी लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं।

