Punjab: पंजाब में आतंकी गुरपतवंत पन्नू युवाओं को भड़काने में लगा हुआ है जिसके चलते लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। वहीं जानकारी मिली है कि खालिस्तान समर्थक सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने मोहाली में एयरपोर्ट रोड कुंबड़ा पर देश विरोधी नारे लिखवाए हैं। इन नारों में उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को हिंदू आतंकवादी बताया है।
गौरतलब है गत दिनों एयरपोर्ट पर सिखों को कृपाण पहनने से मना करने पर आतंकी पन्नू ने युवाओं को एक अपनी वीडियो के जरिए भड़काया था कि 17 नवंबर को अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट बंद करवाने का ऐलान किया था। वहीं गुरपतवंत पन्नू ने 17 नवंबर को पंजाब के लोगों को अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दूर रहने का आग्रह किया था। एस.एफ.जे. के जनरल काउंसल ने पंजाब के युवाओं को लगातार सिख समुदाय के अस्तित्व के खतरे का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने के लिए सड़कों पर ट्रैक्टर और हवा में ड्रोन का इस्तेमाल कर एयरपोर्ट बंद करवाने का आदेश दिया था। वहीं खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अयोघ्या के श्री राम मंदिर और अन्य मंदिरों पर हमले करने की धमकी भी दी है।

गत दिनों प्रवासियों के हाथों युवक की हत्या मामले में आतंकी पन्नू ने भड़काने की कोशिश की। पन्नू ने हाल ही में प्रवासियों के हाथों कथित तौर पर हुई सिख युवाओं की हत्या का जिक्र करते हुए इसे “हिंदू आतंकवाद” से जोड़ा। आतंकवादी पन्नू की चेतावनी पंजाब की शांति और सामुदायिक सौहार्द के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

