Punjab: Jio यूजर्स के लिए खुशी भरी खबर सामने आई है। Jio अपने करोड़ों यूजर्स के लिए सरप्राइज सस्ता रिचार्ज प्लान लेकर आया है। कंपनी Jio यूजर्स के लिए सस्ता 11 रुपए का रिचार्ज प्लान लेकर आई है, जिससे जी भर कर इंटरनेट चला सकेंगे।
बता दें कि Jio के इस सस्ते रिचार्ज से अन्य टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन बढ़ जाएगी। जो यूजर्स ज्यादा डेटा यूज करते हैं, उनके लिए ये प्रीपेड रिचार्ज काफी फायदेमंद है। बताया जा रहा है कि इस 11 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान से Jio यूजर्स 10GB हाई स्पीड डेटा का लाभ उठा सकते हैं। इस प्लान को पहले से चल रहे प्लान के साथ भी इस्तेमाल करते सकते हैं।
वहीं आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस डेटा को यूजर्स सिर्फ 1 घंटे तक ही इस्तेमाल कर सकते हैं। Jio यूजर्स एक घंटे तक 10GB हाई स्पीड का लाभ 11 रुपए में लेंगे। बता दें कि Airtel पहले ही 11 रुपए में एक घंटे का 10GB डेटा दे रहा है, जिसकी वैलिडिटी भी 1 घंटे तक की है। वहीं अगर बात करें BSNL की तो वह छोटा पैक 16 रुपए में दे रहा है।

