Punjab: जिला फिरोजपुर में एसएसपी सौम्या मिश्रा के दिशा निर्देशों अनुसार समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने एएसआई गुरसाहिब सिंह के नेतृत्व में समाज विरोधी तत्वों के एक 4 मेंबरी गिरोह को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि डीएसपी (डी) फतेह सिंह बराड़ और सीआईएसफ फिरोजपुर के इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहित धवन के दिशा निर्देशों अनुसार एएसआई गुरसाहिब सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस फिरोजपुर छावनी के एरिया में जब गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्ढा, लवप्रीत सिंह उर्फ शिवा, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श और कुलविंदर सिंह उर्फ गिल वासी जीरा ने अपने पास अवैध पिस्तौल रखे हुए हैं और यह सभी व्यक्ति किसी लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए चुंगी नंबर 7 से शमशान घाट फिरोजपुर कैंट की ओर जाती सड़क पर घूम रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस द्वारा तुरंत छापामारी करते हुए नामजद व्यक्तियों को काबू किया गया जिनसे एक देसी कट्टा पिस्टल 315 बोर, एक देसी पिस्तौल 30 बोर और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी यों के खिलाफ थाना फिरोजपुर कैंट में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है तथा उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक ट्रेस किए जा रहे हैं।

