Punjab: मिठाई खरीदने वाले लोगों के लिए खास खबर है। दरअसल अब मिठाई के डिब्बे की अलग से कीमत चुकानी पड़ेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए नापतोल विभाग के अधिकारी धर्मेंन्द्र भारद्वाज ने स्थानीय मिठाई विक्रताओं के साथ मीटिंग की। उन्होंने हिदायत की है कि डिब्बा बंद मिठाई का वजन डिब्बे से अलग दर्ज किया जाए।
इस संबंध में स्पष्टीकरण देते हुए कहा गया है कि अगर एक किलो मिठाई के डिब्बे में मिठाई का असल वजन 900 ग्राम है, तो उपभोक्ता को 100 ग्राम वजन वाले डिब्बे के लिए अलग से भुगतान करना होगा।
इस बैठक के बाद विक्रेताओं ने नापतोल विभाग के निर्देश व उपभोक्ता कानून के प्रावधान के अनुसार दुकानों पर डिब्बे का मूल वजन और डिब्बे सहित वजन को अलग से घोषित करना शुरू कर दिया है। इस प्रकार के पोस्टर चिपका कर ग्राहकों को सूचित कर दिया है कि डिब्बे के दाम अलग से वसूल किए जाएंगे और पैकिंग में मिठाई का असल वजन 1 किलो की बजाय 900 ग्राम होगा।

