Punjab: भारत-पाकिस्तान बार्डर के सीमावर्ती गांवों में लगातार दूसरे दिन दो ड्रोन जब्त करने का सिलसिला जारी है। जानकारी के अनुसार बीएसएफ अमृतसर सैक्टर की टीम ने सीमावर्ती गांव राजाताल के इलाके में सुबह अलग-अलग समय पर दो मिनी ड्रोन जब्त किए हैं इसके साथ 3 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन को भी जब्त किया गया है। हालांकि इस समय पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजैंसियों की तरफ से भारी मात्रा में हेरोइन की खेप पकड़ी जा रही है और तस्करों को भी पकड़ा जा रहा है लेकिन बार्डर पर हालात कुछ और ही नजर आ रहे हैं मानो तस्करों को किसी का खौफ ही नहीं रहा हो।

