Punjab: पंजाब में 16 अक्टूबर से स्वास्थ्य संस्थानों का समय बदल जाएगा। फाजिल्का के कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. एडिसन एरिक ने कहा कि आज से सभी जिला एवं उपमंडल अस्पताल, आम आदमी क्लीनिक, डिस्पेंसरी सुबह 8 बजे के बजाय 9 बजे और दोपहर 2 बजे के बजाय 3 बजे तक खुलेंगे।
कोई भी मरीज जो इन सेहत संस्थानों में अपना चेकअप, लैब टेस्ट, एक्स-रे व स्कैन करवाना चाहता है या संबंधित डॉक्टरों से दफ्तरी काम करवाना चाहता है वह इन स्वास्थ्य संस्थानों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक करवा सकता है।

