Punjab: पंजाब के स्कूलों में एक बार छुट्टी का ऐलान हो गया है। इस बार छुट्टी 11 और 14 अक्तूबर कुछ ही स्कूलों में रहेगी। गौरतलब है कि पंजाब में पंचायती चुनाव 15 अक्तूबर को होने जा रहे हैं। इसी के चलते लुधियाना में डीसी ने कई स्कूलों में 11 अक्तूबर को ट्रेनिंग सेंट्रर बने होने के कारण और 14 अक्तूबर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए विभिन्न स्कूलों की बसें और कैंपस इस्तेमाल होंगे। इसलिए स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है ताकि निर्विघ्न चुनाव हो सके।



