Punjab: अमृतसर में नाबालिग युवकों की हरकत ने होश उड़ा दिए हैं। जानकारी मिली है कि निहंग सिंह बाणे में 2 नाबालिग युवकों ने तलवार से एक व्यक्ति के ऊपर हमला कर दिया और उसकी कलाई काट दी। पीड़ित के चिल्लाने पर वहां पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ लिया और दूसरा फरार हो गया।
वहीं पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह कई सालों से अमृतसर की सड़कों पर प्लास्टिक बोतलें उठाकर बेचता आ रहा है। बोतले बेच कर जो उसे पैसे मिलते हैं वह उससे अपनी रोजी रोटी चलाता है। वह श्री दरबार साहिब के नजदीक घंटा घर के समीप सड़क पर सोता है और सुबह उठकर फिर प्लास्टिक बोतलें उठाने लग जाता है। उसने कहा कि उसके पास तंबाकू की पुड़ियां थीं लेकिन वह इसे खा नहीं रहा था।
जब वह प्लास्टिक की बोतले उठा रहा थो तभी निहंग सिंह बाणे में दो नाबालिग युवक आए और उस पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार उसकी कलाई पर लगी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। फिलहाल पुलिस उक्त मामले को लेकर गहराई से जांच कर रही है।

