Punjab : पंचायत चुनावों की घोषणा के बाद जहां पूरी तरह से राजनीतिक अखाड़ा भड़कता नजर आ रहा है, वहीं आज नामजदगी के आखिरी दिन लोगों में भारी उत्साह देखा गया। दीनानगर में आज नामजदगी के आखिरी दौर के दौरान मेले जैसा माहौल देखने को मिला।
यहां चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस प्रशासन और सिविल प्रशासन की तरफ से पूरी पुख्ता व्यवस्था भी नजर आई। इस संबंध में एएसपी (आईपीएस) दिलप्रीत सिंह और बीडीपीओ दीना नगर ने बताया कि आज नामजदगी का आखिरी दिन था, जो शांतिपूर्ण तरीके से गुजरा है।

