Punjab: पुलिस थाना दीनानगर के अधीन आते इलाके में रोजाना बढ़ रही चोरी की वारदातों के कारण लोगों में चोरों का आतंक देखा जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण बीती रात अड्डा रणजीत बाग में देखने को मिला, जहां चोरों 2 दुकानों को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि चोर गुरुनानक टीवी सेंटर और चीमा क्लीनिक के ताले तोड़कर अंदर से नकदी और अन्य सामान चोरी करके फरार हो गए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकान मालिक तरलोचन सिंह ने बताया कि चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर रखी 2 एलसीडी समेत 3 बड़ी इनवर्टर बैटरी चोरी कर ली है, जिससे उन्हें करीब 80 से 85 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इसी तरह दूसरी दुकान चीमा क्लीनिक के मालिक लखविंदर सिंह ने बताया कि चोरों ने ताले तोड़कर 5-6 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इन दुकानदारों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है। इलाके के निवासियों ने मांग की है कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं न हों।

