Punjab: कोटकपूरा के एक घर में गुटका साहिब की बेअदबी किए जाने की घटना सामने आई है। इस घर की मालकिन ने गुटका साहिब को घर के चूल्हे में ही अग्न भेंट कर दिया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमनदीप कौर नामक महिला को गिरफ्तार कर लिया व केस दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है।
इस बात की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने तुरंत जतिन्द्र सिंह डी.एस.पी. कोटकपूरा व इंस्पैक्टर मनोज शर्मा एस.एच.ओ. के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर धार्मिक जत्थेबंदियों के नेताओं की हाजिरी में अगन भेंट किए गुटका साहिब को आदर सत्कार के साथ वहां से गुरुद्वारा साहिब में पहुंचाया व इस वारदात को अंजाम देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया व उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरे मामले में मौके पर आए बहबल इंसाफ मोर्चे के नेता सुखराज सिंह व बाबा गरीब दास ने पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि प्रकटाई व कहा कि न समझी के कारण लोग ऐसी घिणौनी कार्रवहियां कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि अगर वह धार्मिक ग्रंथों का सत्कार नहीं कर सकते तो वह धार्मिक ग्रंथों को घरों में सुशोभित न करें।
इस मामले में जिले के एस.पी. जसमीत सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है व उसके खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। पड़ताल के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

