Punjab : विदेश से आए दिन पंजाब के युवाओं की मौत की खबरे सामने आई रही हैं। इसी बीच फगवाड़ा के एक युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत होने की सूचना मिली है। मृतक की पहचान रजत कुमार (उम्र 26) पुत्र वरिंदर कुमार निवासी प्रीत नगर फगवाड़ा के रूप में हुई, जो कि करीब 5 साल पहले कनाडा गया था। ये हादसा कनाडा के ब्रैम्पटन में हुआ। रजत की मौत के बाद फगवाड़ा के प्रीत नगर में मातम का माहौल है।
रजत की मौत की खबर मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने बताया कि रजत बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश चला गया था और पिछले 5 साल से कनाडा में काम कर रहा था। हाल ही में जब वह अपने घर से कार में काम पर जाने के लिए निकला तो कनाडा के ब्रैम्पटन में उसकी कार का एक ट्रक के साथ हादसा हो गया और रजत की मौके पर ही मौत हो गई।

