Punjab: अमृतसर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 2 शादियां कर चुका एक लड़का अब 13 साल की लड़की को बहला-फुसला कर ले गया है। लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। इस मामले में पीड़ितों द्वारा एस.एस.पी. देहाती चरणजीत सिंह सोहल से मिलकर न्याय की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक अमृतसर के लोपोके गांव में 13 साल की लड़की, जो अभी 8वीं कक्षा में पढ़ती है, को 34 साल के युवक ने उसके घर से अगवा कर लिया। उक्त युवक की पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए पीड़ित परिवार ने कहा कि वे लोपोके के मुध गांव के रहने वाले हैं।

