Punjab: सुनहरे भविष्य के लिए विदेश गए युवक की दर्दनाक मौत होने का समाचार मिला है। गांव मनियाला जिला तरनतारन पट्टी का रहने वाला मृतक तेजबीर सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसके सड़क हादसे में मौत हो जाने की खबर है। परिवार ने रो-रोकर कहा कि पंजाब में नशा और बेरोजगारी के कारण युवक-युवतियां विदेश जा रहे हैं और विदेश में उनकी मौत की खबर सामने आई रही हैं।
पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि तेजबीर सिंह की पत्नी जगरूप कौर जो 4 साल पहले कनाडा गई थी और उसने करीब 2 साल पहले अपने पति तेजबीर सिंह को कनाडा बुलाया था। तेजबीर सिंह कनाडा में ट्राला चलाता था। पिछले दिनों तेजबीर कनाडा से अमेरिका तक ट्राला लेकर गया था। अमेरिका में उसे एक कार ने टक्कर मार दी थी।
तेजबीर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां बीती रात उनकी मौत हो गई। परिवार सदस्यों का कहना है कि उनकी बेटी को पैरालाइज हुआ है, जिस कारण उनका बेटा ही उनका एकमात्र सहारा था, जिसे जमीन व गहने बेच कर विदेश भेजा था। परिवार ने बेटे के शव को पंजाब वापस लाने की मांग करते हुए अन्य समाज सेवी संस्थाओं से भी सहयोग मांगा है।

