Close Menu
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
What's Hot

जालंधर में ट्रेन आगे कूदने से मौके पर ही मौत, पुलिस पहुंची, देखें तस्वीरें

February 3, 2026

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Subscribe
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
Home - Punjab - Punjab: एनर्जी ड्रिंक पी कर बिगड़ रही बच्चों की तबियत , जारी हुए ये आदेश
Punjab

Punjab: एनर्जी ड्रिंक पी कर बिगड़ रही बच्चों की तबियत , जारी हुए ये आदेश

AdminBy AdminJuly 15, 20243 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email
एनर्जी ड्रिंक पी कर बिगड़ रही बच्चों की तबियत , जारी हुए ये आदेश
एनर्जी ड्रिंक पी कर बिगड़ रही बच्चों की तबियत , जारी हुए ये आदेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

Punjab: जिले में कई स्कूलों के नजदीक एनर्जी ड्रिंक्स के नाम पर बिक रहे तरल पदार्थ से बच्चों की सेहत बिगड़ रही है, जो स्टेटस सिम्बल बनती जा रही है। दूसरी ओर सेहत विभाग बच्चों को जागरूक करने में कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा है। इन एनर्जी ड्रिंक्स के सेवन से लोगों की किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। लोग दिल, शूगर टाइप-2, डी-हाईड्रेशन व अन्य बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। वहीं जिले के विभिन्न स्कूलों के नजदीक दुकानों पर एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री होने से युवा पीढ़ी में इसके सेवन के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है, जिसे रोकना विभाग व प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा।

जानकारी के अनुसार बाजारों में एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री जमकर हो रही है, जो बड़े लोगों के लिए स्टेटस सिम्बल बन चुकी है। इसके प्रभाव से अज्ञात नाबालिग व युवा वर्ग जमकर एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन कर रहे हैं, जिससे बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास रुक सकता है। 1987 में यूरोप में पहली बार एनर्जी ड्रिंक लान्च हुई थी। इसका सेवन दिन-प्रतिदिन बढ़ता चला गया। अब लोग एल्कोहल का इस्तेमाल न करते हुए एनर्जी ड्रिंक्स को पहल देते नजर आ रहे हैं।

बच्चों के विशेषज्ञ डाक्टर का कहना है कि एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन की मात्रा ज्यादा होने पर इसका सेवन करने से बच्चों के शारीरिक विकास में रुकावट आती है। एनर्जी ड्रिंक्स का लगातार सेवन करने से मानसिक विकास में भी रुकावट आती है। बच्चों के परिजनों व स्कूल प्रबंधकों को एनर्जी ड्रिंक्स के सेवन पर पाबंदी लगानी चाहिए। इसके अलावा बच्चों को यह सुझाव देना चाहिए कि वह एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन न करें, बल्कि अन्य तरल पदार्थ जैसे छाछ, नींबू पानी, गन्ने का जूस इन सब का सेवन करें। असल में बार-बार एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करने से बेचैनी महसूस होने लगती है, जबकि लोगों का मानना है कि एनर्जी ड्रिंक्स से शरीर खुद को एक्टिव महसूस करता है, परंतु सच्चाई यह है कि एनर्जी ड्रिंक्स का शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

कामरेड हरजिंदर सिंह गिल ने कहा कि जिले में कई स्कूलों के नजदीक एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री होना चिंता का विषय है। गर्मी का मौसम होने पर बच्चे भारी मात्रा में एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन कर रहे हैं, जो विभिन्न बीमारियों का शिकार भी हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को इस मामले पर गंभीरता दिखाने की जरूरत है। शिक्षा विभाग को भी एनर्जी ड्रिंक्स के सेवन से परहेज करने के लिए बच्चों को जागरूक करना चाहिए।

डी.सी. संदीप कुमार का कहना है कि इस मामले पर सख्त एक्शन लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग को आदेश जारी किए जा रहे हैं। लोगों खास कर बच्चों के स्वास्थ्य के साथ कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

energydrink ban latest school students
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePunjab Report: पंजाब में बारिश को लेकर मौसम विभाग की बड़ी Update
Next Article Punjab Crime: पंजाब में युवती से गैंगरेप, पढें

Related Posts

जालंधर में ट्रेन आगे कूदने से मौके पर ही मौत, पुलिस पहुंची, देखें तस्वीरें

February 3, 2026

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026
Latest News

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026

जालंधर: आधा दर्जन लुटेरों ने कार को घेर कर फाइनांस कंपनी के वर्कर को लूटा

December 30, 2025

पंजाब में छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड ने जारी की डेटशीट

December 30, 2025

कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

December 26, 2025

मनचले पर थप्पड़ बरसाती छात्रा…वीडियो हुआ वायरल

December 22, 2025
About Us

Today's news: Get latest and Breaking News on Politics, Business, Lifestyle, Entertainment and Sports along with News updates from around the world.

Contact Us for Advertisement and News Coverage:

Email Us: thegreatwallofindia.in@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp RSS
Other Links
  • Home
  • Our Authors
  • Privacy Policy
  • DNPA Code of Ethics
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Contact Us
© 2026 The Great Wall of India. Designed by iTree Network Solutions +91-86992-35413.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.