Punjab: पटियाला जिले के राजपुरा में 3 किलो अफीम सहित एक नशा तस्कर को काबू किया गया है।
बताया जा रहा है कि सिटी पुलिस के ए.एस.आई. गुरमीत सिंह ने गश्त के दौरान लिबर्टी चौक के पास एक स्कूटर सवार व्यक्ति को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास तीन किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान भगवान राम जिला फलौदी जोधपुर राज्यस्थान के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. के तहत केस दर्ज कर अगली कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

