National News : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बड्रंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लाकर्जुन खरगे से मुलाकात की, इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे. अब पार्टी की कंडिडेट लिस्ट में दोनों के नाम आने की संभावना है.
विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करने से पहले ही शुक्रवार (6 सितंबर) को रेलवे की नोकरी से इस्तीफा दिया. बता दें, दो दिन पहले ही विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी. तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि फोगाट और पूनिया.. कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडू सकते हैं, हालांकि, अभी तक पाटी की ओर से दोनों के को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

