Ludhiana: भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता टीटू बानिया ने बुड्ढे नाले को लेकर अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया है। बता दें कि बीजेपी नेता टीटू बानिया ने DC कार्यालय के बाहर अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। वह डीसी दफ्तर के बाहर ढोल वालों के साथ पहुंचे।

इस दौरान वहां एक साइन बोर्ड भी लगया हुआ था जिस पर लिखा था, ”3 नवंबर को बड़े समाज सेवकों द्वारा बुड्ढे नाले को मिट्टी डालकर बंद किया जाएगा.. जिसमें मुझ जैसी चिड़ियां भी साथ देगी। कैंसर से बचने के लिए मुहिम शुरू।”

