Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम की पहली बर्फबारी ने कश्मीर के सोनमर्ग में दस्तक दे दी है। इसके अलावा सुबह से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश लगातार हो रही है। इसी बीच मां वैष्णो देवी दरबार के मौसम को लेकर अपडेट जारी हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार मां वैष्णो देवी कटड़ा में सुबह से बारिश लगातार हो रही है। इस हल्की बारिश से मां वैष्णो देवी के दरबार में जाने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिली है। बताया जा रहा है कि कल के दिन भी जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

