Jalandhar: आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बावजूद जालंधर निगम के बिल्डिंग विभाग में भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा और न ही शहर में अवैध निर्माणों में कोई कमी आ रही है। हाल ही में विजिलैंस विभाग के निर्देशों पर जालंधर निगम के अधिकारियों ने किशनपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से बनी दुग्गल बेकरी को सील कर दिया परंतु माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विजिलेंस विभाग नगर निगम के उन पुराने अधिकारियों पर शिकंजा कस सकता है जिन्होंने बिल्डिंग विभाग में रहते हुए दुग्गल बेकरी का अवैध निर्माण पूरा होने दिया।
गौरतलब है कि जब पंजाब और जालंधर निगम पर कांग्रेस का राज था तब एक कांग्रेसी विधायक के दबाव में आकर उस समय बिल्डिंग विभाग में बैठे अधिकारियों ने दुग्गल बेकरी पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। उस समय इस अवैध निर्माण को लेकर कई शिकायतें भेजी गई परंतु उस समय के निगम अधिकारियों ने सभी शिकायतों को रद्दी की टोकरी में फैंक दिया था। अब विजिलेंस अधिकारियों ने लोकल बॉडीज के चंडीगढ़ बैठे अधिकारियों और जालंधर निगम से उन अफसरों का नाम मांगा है जिनके कार्यकाल दौरान दुग्गल बेकरी वाली अवैध बिल्डिंग बनकर तैयार हुई।

