Independence Day : देशभर में आज 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों राष्ट्रपति मेडल मिला है। इसके साथ ही सात अधिकारियों को गैलेंट्री अवार्ड दिया गया।
आपको बता दें कि पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति मेडल के लिए चुना गया था। इसके चलते एडीजी नीरजा वोरुवुरु और एआईजी मनमोहन कुमार को राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित किया गया व अन्य सात अधिकारियों को गैलेंट्री अवार्ड दिया गया।

