Breaking : पंजाब में डॉक्टरों की हड़ताल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब स्टेट मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (पी.एस.एम.एस.ए.) ने हड़ताल खत्म कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह से मुलाकात के बाद पी.एस.एम.एस. ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है। इसके बाद अब सोमवार से सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओ.पी.डी. सेवाएं फिर से शुरू होंगी और डॉक्टर ड्यूटी पर लौट आएंगे।
आपको बता दें कि आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की पंजाब भवन में डॉक्टरों के साथ मीटिंग हुई। इस दौरान डॉक्टरों की सरकार से सहमति बन गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि डॉक्टरों की सुरक्षा का मसला एक हफ्ते में हल किया जाएगा। वहीं डाक्टरों की भर्ती की जाएगी और सभी खाली पदों को भरा जाएगा। इसके साथ ही कहा कि मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। वहीं सोमवार और मंगलवार को 2 घंटे तक ओ.पी.डी. बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

