Breaking : मोगा के बाघापुराना में भयानक सड़क हादसा होने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार, एक कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी व उनके दोनों बच्चों की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाए कि कार चालक ने नशा किया हुआ था। उसने नशे की हालत में कार को मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मंजर देख हर किसी की चीख निकल गई। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई।

