Amritsar : रेसलर द ग्रेट खली आज अमृतसर शहर पहुंचे। इस दौरान वह सबसे श्री दरबार साहिब माथा टेकने पहुंचे तथा वहां पर उन्होंने अपने आने वाली पहली फिल्म ‘रेडुआ टू’ के लिए अरदास की। इस दौरान उनके साथ एक्टर और डायरेक्टर नव बाजवा भी मौजूद थे। खली के साथ फिल्म की पूरी टीम ने भी नतमस्तक होकर गुरुघर का आशीर्वाद लिया।
बता दें कि रेसलर द ग्रेट खली की रेडुआ टू फिल्म आ रही है, जिसे लेकर वे बहुत उत्सुक हैं। इस दौरान खली ने बताया कि फिल्म आने की बहुत खुशी है साथ ही उन्हें इस बात की खुशी भी है कि उन्हें गुरुघर से बुलावा आया है। उनकी बहुत दिनों से तमन्ना थी कि वह गोल्डन टैंपल माथा टेकने जाएं, जोकि आज पूरी हो गई है। खली ने बताया कि फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है तथा रिलीज के इंतजार में है। और फिल्म के रिलीज होने से पहले वह गुरुघर शुक्राना करने आए हैं।

