Amritsar: अमृतसर से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। एक बार जिले में ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं, जिसमें एक आढ़ती घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, फायरिंग के दौरान आढ़ती के साथ 2 गनमैन भी मौजूद थे। 2 बदमाशों इस वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान घायल आढ़ती को तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी मिली है कि आढ़ती से पहले 5 करोड़ रुपए फिरौती मांगी गई थी। फिरौती न देने पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। यही नहीं बदमाशों द्वारा फयारिंग के बाद अस्पताल में भर्ती आढ़ती को फिर से फोन करके कहा कि ”इस बार तो तू बच गया…अगली बार नहीं बचेगा।”

