Close Menu
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
What's Hot

जालंधर में ट्रेन आगे कूदने से मौके पर ही मौत, पुलिस पहुंची, देखें तस्वीरें

February 3, 2026

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Subscribe
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
Home - Politics - Punjab Crime: अपनी ही नाबालिग बेटियों पर बुरी नजर रखता था पिता, पत्नी ने कर दिया कांड
Politics

Punjab Crime: अपनी ही नाबालिग बेटियों पर बुरी नजर रखता था पिता, पत्नी ने कर दिया कांड

AdminBy AdminAugust 13, 20243 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email
बंगाल में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल
बंगाल में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

Punjab Crime: जिला पुलिस की ओर से नजदीकी गांव ढाब शेर सिंह वाला में एक बुजुर्ग प्यारा सिंह की हत्या करने के मामले की गुत्थी को कुछ ही घंटों में सुल्झाकर मृतक की पत्नी ज्ञान कौर को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी जिले की सीनियर पुलिस कप्तान डॉ. प्रज्ञा जैन ने आज प्रैस कान्फ्रैंस के दौरान पत्रकारों के साथ साझी की। उन्होंने बताया कि गत 11 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव ढाब शेर सिंह वाला में एक बुजुर्ग की अज्ञात व्यक्तियों की ओर से हत्या कर दी गई है जिस पर उन्होंने पुलिस पार्टियों के साथ स्वयं घटना स्थान पर जाकर हालात का जायजा लिया था। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस की ओर से की गई तफ्तीशी के दौरान सबूत भी एकत्रित किए गए थे जिसे यह साफ हो गया था कि हत्या करने वाले ने बुजुर्ग पर वार करके इसकी हत्या की है।

एस.एस.पी डॉ. प्रज्ञा जैन ने आगे बताया कि इस मामले में पुलिस पार्टियों की ओर से सख्त मेहनत करके इसे 12 घंटे के अंदर अंदर ही सुल्झा लिया गया है। उन्होंने इस मंतव्य के लिए डी.एस.पी. शमशेर सिंह, डी.एस.पी. संजीव कुमार, एस.पी. जसमीत सिंह, एस.एच.ओ. सादिक व इंचार्ज सी.आई.ए स्टाफ व अन्य पुलिस टीमों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि इस मामले को कुछ ही घंटे बाद सुल्झा लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में यह खुलासा हुआ है कि मृतक प्यारा सिंह अपनी ही नाबालिग लड़कियों पर गलत नजर रखता था व जब घटना वाले दिन मृतक प्यारा सिंह ने अपनी लड़कियों के साथ कोई गलत हरकत करने की कोशिश की तो महिला आरोपी ज्ञान कौर बच्चियों को बचाने के लिए उसके साथ भिड़ गई जिस पर दोनों दर्मियान हुई हाथापाई के दौरान ज्ञान कौर ने मौके पर उसके हाथ लगे घोटने का वार मृतक के सिर पर कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बच्चियां जो छोटी हैं इस समय सदमे में हैं परंतु इस मामले में हर पक्ष से की गई जांच उपरांत उक्त तथ्य सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरोपी ने यह हत्या कोई साजिश के तहत नहीं बल्कि अपनी बच्चियों को मृतक की गलत हरकत से बचाने व स्वयं को बचाने के लिए मृतक के सिर पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।

यहां यह वर्णनीय है कि जिस समय इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी तो मृतक प्यारा सिंह ने केवल गमशा बांधा हुआ था व वह नग्न हालत में थे। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी ज्ञान कौर घर से गायब हो गई थी जिसे तफ्तीशी मुकम्मल होने उपरांत गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस प्रमुख डॉ. प्रज्ञा जैन ने दावा किया कि पुलिस की ओर से सच्चाई को मुख्य रखते हुए महिला आरोपी के खिलाफ अगली कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleSports News: 21 वर्षीय अमन सेहरावत के लिए लगी ब्रांड्स की कतार, पेरिस ओलंपिक्स में भारत के जीता था पदक
Next Article Jalandhar: मासूम बच्ची के साथ लिफ्ट में फंसी महिला, नगर निगम दफ्तर में मचा हड़कंप

Related Posts

जालंधर में कांग्रेस पार्षद AAP में शामिल

December 23, 2024

Punjab Election: AAP ने नगर निगम चुनाव उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

December 11, 2024

Jalandhar: जालंधर वार्ड नंबर 64 से भाजपा ने राजीवं ढींगूरा को दी टिकट, पढ़ें

December 11, 2024
Latest News

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026

जालंधर: आधा दर्जन लुटेरों ने कार को घेर कर फाइनांस कंपनी के वर्कर को लूटा

December 30, 2025

पंजाब में छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड ने जारी की डेटशीट

December 30, 2025

कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

December 26, 2025

मनचले पर थप्पड़ बरसाती छात्रा…वीडियो हुआ वायरल

December 22, 2025
About Us

Today's news: Get latest and Breaking News on Politics, Business, Lifestyle, Entertainment and Sports along with News updates from around the world.

Contact Us for Advertisement and News Coverage:

Email Us: thegreatwallofindia.in@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp RSS
Other Links
  • Home
  • Our Authors
  • Privacy Policy
  • DNPA Code of Ethics
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Contact Us
© 2026 The Great Wall of India. Designed by iTree Network Solutions +91-86992-35413.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.