Punjab : पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की सुरक्षा अचानक बड़ा दी गई है। इसके बाद कई तरह की चर्चाएं छिड़ गई हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है।
खबर सामने आई है कि सिक्योरिटी फोर्स उनके घर पहुंच गई है। वहीं उन्हें क्या जिम्मेदारी मिलेगी इसका खुलासा थोड़े ही समय में हो जाएगा।

