Breaking : पंजाब की राजनीति में जहां दलबदल का सिलसिला लगातार जारी है वहीं कईओं द्वारा घर वापसी भी हो रही है। इसी बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कांग्रेस में घर वापसी की है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी दविंदर यादव की मौजूदगी में उनकी कांग्रेस पार्टी में घर वापसी हुई है। अरोड़ा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

आपको बतां दे सुन्दर शाम अरोड़ ने 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद जून में बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। उन्होंने 2012 में होशियारपुर से विधानासभा चुनाव लड़ा था। आपको ये भी बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सुंदर शाम पर आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर कार्रवाई चल रही थी। पूर्व मंत्री सुंदर शाम पर आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर कार्रवाई चल रही थी। सुंदर अरोड़ा ने असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (AIG) मनमोहन कुमार को 50 लाख रुपए रिश्वत देने की कोशिश की थी और वह ऐसा करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए थे।

