Jalandhar news: जालंधर बस स्टैंड पर देर रात जमकर हंगामा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, बस स्टैंड के पास खाना पैक कराने आए एक व्यक्ति ने एक महिला पर देह व्यापार का धंधा करने का आरोप लगाया है। इस दौरान जब उसे रोका गया तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने कहा कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई है, जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 6 की चौकी बस स्टैंड की पुलिस पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराया।
मकसूदां निवासी इंद्रजीत ने बताया कि वह सोमवार रात खाना खरीदने के लिए बस स्टैंड के पास आया था। इस दौरान उक्त महिला बाहर से आए लड़कों से गाली-गलौज करने लगी। लड़कों का कहना था कि महिला नशे में थी और देह व्यापार का धंधा कर रही थी। इंद्रजीत का आरोप है कि उक्त महिला युवकों के पीछे पड़ी थी कि वह उनके साथ मुफ्त में सोएगी, लेकिन बदले में उसे चिट्टा (नशीला पदार्थ) दिया जाए। इसके साथ ही इंद्रजीत का आरोप है कि जब उक्त महिला ने उन पर पत्थर भी फेंके।
वहीं, महिला ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। उसने कहा कि वह दिल्ली जाने के लिए यहां आई थी, लेकिन यहां उसके साथ छेड़छाड़ की गई। हालांकि, कुछ देर बाद महिला अजीब हरकतें करने लगी और बात करते हुए भाग गई।

