Close Menu
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
What's Hot

जालंधर में ट्रेन आगे कूदने से मौके पर ही मौत, पुलिस पहुंची, देखें तस्वीरें

February 3, 2026

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Subscribe
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
Home - Jalandhar - Jalandhar News: बारिश ने बढ़ाई बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी… पढ़ें क्या है माजरा
Jalandhar

Jalandhar News: बारिश ने बढ़ाई बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी… पढ़ें क्या है माजरा

AdminBy AdminAugust 28, 20243 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email
बारिश ने बढ़ाई बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी... पढ़ें क्या है माजरा
बारिश ने बढ़ाई बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी... पढ़ें क्या है माजरा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

Jalandhar News: बारिश के चलते बिजली खराबी के केसों में भारी इजाफा देखने को मिला, जोकि पावरकॉम के अधिकारियों व उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बना। स्टाफ शार्टेज का सामना कर रहे पावरकॉम के लिए बारिश का मौसम किसी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि फाल्ट बढ़ने के चलते उपभोक्ताओं का दबाव बढ़ता है और इससे निपटने के लिए अधिकारियों को भारी जद्दोजहद करनी पड़ती है।

बारिश के बाद नोर्थ जोन के अन्तर्गत 3500 से अधिक शिकायतें सुनने को मिली। कई इलाकों में बारिश के समय गुल हुई बिजली कई घंटों तक चालू नहीं हो पाई, जिसके चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानियां पेश आई। वहीं, कई इलाकों में बारिश के बाद बिजली चालू हुई और बाद में फ्यूज उड़ गया। कुछ इलाकों में ट्रांसफार्मर के फाल्ट ठीक होने में घंटों का समय लग गया जिससे उपभोक्ताओं का हल बेहाल होता देखा गया। अक्सर देखने में आता है कि मौसम में बदलाव (बारिश व आंधी) आने से बिजली के फाल्ट बेहद बढ़ जाते है व इसके बाद शिकायतों का सिलसिला शुरू होता है। उपभोक्ताओं की अकसर शिकायत रहती है कि फाल्ट आने के बाद रिपेयर करने वाले कर्मचारी समय रहते मौके पर नहीं पहुंचते जिसके चलते उन्हें परेशानियां पेश आती हैं।

अधिकारियों का कहना था कि बारिश के दौरान एहतियात के तौर पर बिजली को बंद किया जाता है। बारिश के बाद फीडर चालू होने से सैकड़ों समस्याएं एक साथ हल हो जाती है, इसलिए उपभोक्ताओं को बारिश रूकने का इंतजार करना चाहिए। आलम यह है कि विभाग के पास टैक्निकल स्टाफ की भारी कमी है जिसके चलते कर्मचारी फाल्ट वाले सभी स्थानों पर समय पर नहीं पहुंच पाते और उन्हें उपभोक्ताओं के गुस्से का शिकार होना पड़ता है।

विभिन्न इलाकों में देर शाम तक बिजली किल्लत का सामना करने वाले उपभोक्ताओं ने कहा कि विभाग को स्टॉफ बढ़ाना चाहिए। देखने में आ रहा है कि बत्ती गुल रहने की वजह से लोगों के दिलों में विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। बिजली फाल्ट के चलते शाम के बाद बाजारों में भी कामकाज प्रभावित हुआ। वहीं, विभिन्न मोहल्लों व बाजारों में बिजली कर्मचारी हल्की बारिश में भी फाल्ट ठीक करते हुए देखे गए।वहीं नाम न छापने की सूरत में कर्मचारियों का कहना है कि कई इलाकों में सिस्टम अप-टू-डेट नहीं है, जिसके चलते बारिश में फाल्ट पड़ने के केस बढ़ जाते है। उनका कहना है कि विभाग को स्टाफ बढ़ाना चाहिए।

वहीं, उपभोक्ताओं का कहना है कि पावरकॉम में शिकायत दर्ज करवाने के लिए कंपलेंट नंबर 1912 हर बार परेशानी का सबब बनता है। इस नंबर पर लंबे समय तक कॉल करने की कोशिशें करने के बावजूद फोन नहीं मिलता। इसके चलते कई बार समय पर शिकायतें दर्ज नहीं हो पाती। उपभोक्ताओं ने कहा कि विभाग ने 1912 के विकल्प में डिवीजन स्तर के जो नंबर उपलब्ध करावाए है वह हर समय व्यस्त रहते है।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleJalandhar में पैर पसार रही ये बीमारी, बढ़ रहे मरीज, रहे Alert
Next Article Rain Alert: पंजाब में झमाझम बारिश का Alert, जानें कब और कैसा रहेगा मौसम

Related Posts

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਰਾਜਪਾਲ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਦਰਬਾਰ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਬੁਲੰਦਪੁਰੀ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ

December 9, 2025

सोनम तिवारी का हुआ रस्म उठाला, समाज सेवी Deepak Mittal और शहर के गणमान्यों ने दी श्रद्धांजलि |

June 18, 2025

जालंधर में बलटर्न पार्क प्रोजेक्ट जल्द शुरू होगा, मेयर धीर व कमिश्नर की मेहनत रंग लाई राज्यसभा सांसद मित्तल ने भी लगाई ताकत, सरकार की हरी झंडी

May 20, 2025
Latest News

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026

जालंधर: आधा दर्जन लुटेरों ने कार को घेर कर फाइनांस कंपनी के वर्कर को लूटा

December 30, 2025

पंजाब में छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड ने जारी की डेटशीट

December 30, 2025

कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

December 26, 2025

मनचले पर थप्पड़ बरसाती छात्रा…वीडियो हुआ वायरल

December 22, 2025
About Us

Today's news: Get latest and Breaking News on Politics, Business, Lifestyle, Entertainment and Sports along with News updates from around the world.

Contact Us for Advertisement and News Coverage:

Email Us: thegreatwallofindia.in@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp RSS
Other Links
  • Home
  • Our Authors
  • Privacy Policy
  • DNPA Code of Ethics
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Contact Us
© 2026 The Great Wall of India. Designed by iTree Network Solutions +91-86992-35413.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.