Jalandhar: बारिश होने से संवेदनशील इलाकों में गंदे पानी की शिकायतें आने लगी हैं, लेकिन सिटी के बड़े हिस्से में पानी के नमूने लेने का काम बंद है। इन दिनों केवल वेस्ट हलके से टीम 10 से 12 नमूने पर काम करती है। इसलिए बीते 4 दिन में लगभग 40 नमूने लिए हैं। इसमें पानी के 4 नमूने फेल हो चुके हैं। सिटी के संवेदनशील इलाकों में पानी के नमूने लेने का काम बंद है।
वेस्ट हलके के दिलबाग नगर में पानी के नमूने फेल आए हैं, तो निगम ने टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू की है। साथ ही पेयजल लाइन की जांच का काम शुरू कर दिया है। एसई मनधीर सिंह ने कहा कि जिन इलाकों में पानी के नमूने फेल आए हैं, वहां पर टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। उधर, लाडोवाली रोड पर बीएसएफ चौक से पहले पेयजल लाइन में लीकेज बना है। इस वजह से पानी बर्बाद हो रहा है। पेयजल लाइन से घरों में गंदे पानी की भी आपूर्ति हो रही है। वहीं स्थानीय निवासी राजेश शर्मा ने कहा कि पानी की लीकेज को लेकर निगम में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।

