Jalandhar: आदमपुर के खुर्दपुर रेलवे स्टेशन (Khurdpur Railway station) पर 2 पुलिसकर्मियों के शव मिलने के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार देहात पुलिस के एस.एस.पी. हरकमलप्रीत सिंह खख (SSP Harkamalpreet Singh Khakh) ने इस मामले में चौकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि दोनों पुलिस कर्मचारियों ने जहरीली चीज निगल कर आत्महत्या की है।
एस.एस.पी. हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि ए.एस.आई. प्रीतम दास और जीवन लाल 2 आरोपियों को कपूरथला की अदालत से पेशी के बाद वापिस होशियारपुर ला रहे थे। इस दौरान पुलिस हिरासत से रेप और हत्या के केस में शामिल 2 आरोपी फरार हो गए। एक अन्य पुलिस कर्मी ने एक आरोपी को पकड़ लिया। वहीं ए.एस.आई. प्रीतम दास और जीवन लाल 17 वर्षीय आरोपी को अमनदीप सिंह को काबू नहीं कर पाए। इसके बाद उन्होंने जहरीली चीज निगल कर आत्महत्या कर ली।

