Jalandhar: पंजाब के सी.एम. भगवंत मान आज जालंधर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने जालंधर में पार्टी के पदाधिकारियों और वालंटियरों से मुलाकात की। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने ट्वीट किया है।
सी.एम. मान ने ट्वीट कर कहा कि ”आज जालंधर में पार्टी के पदाधिकारियों और वालंटियरों से मुलाकात की… उनके साथ दिल की बातें सांझा की…विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट की रिकॉर्ड तोड़ जीत में आप सभी का सबसे बड़ा योगदान रहा है…आप सभी का घर-घर जाकर लोगों को सरकार की जन हितैषी नीतियों से अवगत करवाया…आने वाले दिनों में आप सभी को सरकार और संगठन दोनों में बड़ी जिम्मेदारियां दी जाएंगी… सभी को भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं… एक बार फिर जालंधर वालों आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।


