Jalandhar: जालंधर में मशहूर अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कपूर अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज के दौरान लापरवाही व परिजनों से मारपीट के आरोप लगे हैं।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए हैं कि उनकी बेटी की गंभीर हालत को अस्पताल द्वारा नजरअंदाज किया गया और जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो उन पर हमला किया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन पर डॉक्टर ने ईंट से हमला किया है। वहीं कपूर अस्पताल के डॉक्टरों ने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि स्टाफ ने किसी से भी मारपीट नहीं की है बल्कि मरीज के परिजनों ने स्टाफ पर हमला किया है। दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

