Jalandhar : जालंधर से बड़ा है हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। यहां पूर्व पार्षद के घर एक लड़की का शव बरामद हुआ है। मिली खबर के अनुसार लड़की का शव पंखे से लटकता हुआ मिला है, जिसके बाद हर कोई हैरान है।
मृतक के परिवार ने इसको हत्या करार दिया है। जानकारी मुताबिक, लड़की माडल टाउन स्थित पूर्व पार्षद के घर पर काम करती थी, जिसका शव आज सुबह उनके घर पर पंखे से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक लड़की के परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

