National: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अब पुलिस की हिरासत में है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि कैलिफोर्निया पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। अनमोल बिश्नोई पर अमेरिका के कैलिफोर्निया में कार्रवाई की गई। भारतीय एजेंसियां, जिनमें एनआईए और महाराष्ट्र पुलिस शामिल हैं, अब उसकी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण के लिए काम कर रही हैं।

