Close Menu
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
What's Hot

जालंधर में ट्रेन आगे कूदने से मौके पर ही मौत, पुलिस पहुंची, देखें तस्वीरें

February 3, 2026

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Subscribe
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
Home - India - Amarnaath Yatra: आज से अमरनाथ यात्रा की हुई शुरुआत, जानें रहस्य
India

Amarnaath Yatra: आज से अमरनाथ यात्रा की हुई शुरुआत, जानें रहस्य

AdminBy AdminJune 29, 20242 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email
अमरनाथ यात्रा को लेकर नई Update, पढ़ें
अमरनाथ यात्रा को लेकर नई Update, पढ़ें
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

The Great Wall of India Amarnaath Yatra: श्री अमरनाथ को तीर्थों का तीर्थ कहा जाता है अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई हैं। बता दे की यहीं पर भगवान शिव ने मां पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था। इस तीर्थ की प्रमुख विशेषता पवित्र गुफा में बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग का निर्मित होना है। प्राकृतिक हिम से निर्मित होने के कारण इसे स्वयंभू हिमानी शिवलिंग भी कहते हैं। पवित्र गुफा समुद्र तल से 13,600 फुट की ऊंचाई पर स्थित है जिसकी भीतर की ओर गहराई 19 मीटर व चौड़ाई 16 मीटर है। अमरनाथ गुफा भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है।

आज से शुरू होकर रक्षाबंधन तक पूरे सावन महीने में पवित्र हिमलिंग के दर्शनों के लिए लाखों लोग यहां आते हैं। गुफा की छत से पानी की बूंदें जगह-जगह टपकती रहती हैं। गुफा में एक स्थान ऐसा है जहां हिम बूंदों से लगभग 10 से 12 फुट ऊंचा हिम शिवलिंग बनता है। चंद्रमा के घटने-बढ़ने से शिवलिंग का आकार भी घटता-बढ़ता रहता है। श्रावण पूर्णिमा को यह अपने पूरे आकार में आ जाता है और अमावस्या तक धीरे-धीरे छोटा होता जाता है।

Amarnaath Yatra:
Amarnaath Yatra:

आश्चर्य की बात है कि शिवलिंग ठोस बर्फ का होता है जबकि गुफा में आमतौर पर कच्ची बर्फ ही होती है जो हाथ में लेते ही भुरभुरा जाती है। हिम शिवलिंग से कुछ फुट दूर गणेश, भैरव और पार्वती जी के वैसे ही अलग-अलग हिमखंड होते हैं। गुफा में आज भी श्रद्धालुओं को कबूतरों का एक जोड़ा दिखाई देता है जिन्हें श्रद्धालु ‘अमरपक्षी’ बताते हैं। मान्यता है कि वे भी अमर कथा सुनकर अमर हुए थे और जिन श्रद्धालुओं को कबूतरों का जोड़ा दिखाई देता है, उन्हें शिव-पार्वती मुक्ति प्रदान करते हैं।

माना जाता है कि भगवान शिव भोले भंडारी ने पार्वती माता को इसी गुफा में वह कथा सुनाई जिसमें अमरनाथ यात्रा और उसके मार्ग में आने वाले अनेक स्थलों का वर्णन है। यह कथा कालान्तर में अमर कथा नाम से विख्यात हुई।

2024 yatra Amarnaath Yatra latest start yatra
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleJalandhar : परिवार ने Pubg खेलने से किया मना, 17 साल के छात्र ने किया सुसाइड
Next Article Punjab : नेशनल हाईवे पर 4 किलोमीटर तक लगा जाम, जानें क्यों

Related Posts

जालंधर: आधा दर्जन लुटेरों ने कार को घेर कर फाइनांस कंपनी के वर्कर को लूटा

December 30, 2025

पंजाब में छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड ने जारी की डेटशीट

December 30, 2025

कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

December 26, 2025
Latest News

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026

जालंधर: आधा दर्जन लुटेरों ने कार को घेर कर फाइनांस कंपनी के वर्कर को लूटा

December 30, 2025

पंजाब में छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड ने जारी की डेटशीट

December 30, 2025

कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

December 26, 2025

मनचले पर थप्पड़ बरसाती छात्रा…वीडियो हुआ वायरल

December 22, 2025
About Us

Today's news: Get latest and Breaking News on Politics, Business, Lifestyle, Entertainment and Sports along with News updates from around the world.

Contact Us for Advertisement and News Coverage:

Email Us: thegreatwallofindia.in@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp RSS
Other Links
  • Home
  • Our Authors
  • Privacy Policy
  • DNPA Code of Ethics
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Contact Us
© 2026 The Great Wall of India. Designed by iTree Network Solutions +91-86992-35413.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.