The Great Wall- पंजाब में शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वीरवार को अधिकतर जिलों में घनी धुंध रही। फरीदकोट व अमृतसर हिमाचल की राजधानी शिमला से भी ठंडे रहे। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 5.5 और अमृतसर में 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शिमला का तापमान 6.0 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं बठिंडा का न्यूनतम तापमान 6.0, पटियाला का 8.2, लुधियाना का 8.4 व फिरोजपुर का 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरने से दिन में भी ठंड रही। लोग अलाव सेंकते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी ठंड रहेगी। रविवार को हल्की वर्षा हो सकती है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ठंड गेहूं के लिए फायदेमंद है। कोहरे के कारण आलू की फसल को नुकसान हो सकता है।
शीतलहर ने संगरूरवासियों को सुन्न कर दिया
उधर संगरूर में नववर्ष की शुरुआत से ही सर्दी तेज हो गई है। शीतलहर ने संगरूरवासियों को सुन्न कर दिया है। संगरूर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। बढ़ती सर्दी से जनजीवन भी अस्तव्यस्त होने लगा है। वीरवार को सुबह की शुरुआत घनी धुंध से हुई।

