The Great Wall- पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में शीत लहर चल रही है। जालंधर समेत पंजाब के कई जिलों में मंगलवार सुबह से ही शीत लहर चली।
सुबह के समय हल्का कोहरा भी नजर आया। दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन शीत लहर के कारण इसका असर नहीं दिखा। यही कारण है कि लोग दिनभर शीत लहर से कांपते दिखे।
मौसम विभाग ने जारी किया शीत लहर का अलर्ट
इस दौरान जगह-जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज 3.7 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है, जिस वजह से पूरा दिन ठिठुरन रही।

