तिबड़ Punjab Crime : तिबड़ पुलिस द्वारा एक महिला को हैरोईन सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला अपने पति को बिना बताए हेरोइन बेचने का अवैध धन्धा करती थी।
इस संबंधी तिबड़ पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक सब इन्सपैक्टर बलविन्द्र सिंह ने बताया कि वह गश्त करते हुए अड्डा बब्बेहाली उपस्थित थे, तो पुलिस कंट्रोल रूम से उन्हें संदेश मिला कि तिबड़ पुलिस स्टेशन अधीन गांव पंथेर में बलबीर सिंह पुत्र जगत सिंह के घर पर नशे का अवैध कारोबार चलता है। जिस पर तिबड़ी पुलिस स्टेशन से जांच अधिकारी को मौके पर बुला कर बलबीर सिंह के घर पर छापामारी की गई।
छापेमारी करने पर बलबीर सिंह तथा उसकी पत्नी जसप्रीत कौर उर्फ जस्सी घर में मिले। जब घर की तालाशी ली गई तो एक बैड के गदे के नीचे से एक प्लास्टिक लिफाफा मिला। उसकी जांच करने पर उसमें से एक ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच करने पर पाया गया कि आरोपी महिला जसप्रीत कौर अपने पति बलबीर सिंह से छुपकर यह हैरोईन बेचने का काम करती थी। जिस पर बलबीर सिंह बेकूसर पाए जाने पर उसे रिहा कर दिया गया, जबकि जसप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

