फिरोजपुर Punjab Crime: फिरोजपुर के गांव छोटी चक्कीयां के एरिया में तीन मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लुटेरे एक व्यक्ति से पिस्तौल की नोक पर उसका मोटरसाइकिल छीन कर फरार हो गए। इस घटना संबंधी थाना मक्खू की पुलिस ने अज्ञात लूटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है ।
यह जानकारी देते हुए एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मुद्दई गुरसेवक सिंह पुत्र लूसा सिंह वासी छोटी चक्कीयां में पुलिस को बताया कि वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेट्रो मार्ट पैट्रोल पंप से अपने घर की ओर जा रहा था और जब वह गांव छोटी चक्कीयां के पास पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल पर तीन लुटेरे युवक आए जिन्होंने उसके बराबर मोटरसाइकिल लाकर उसकी पहनी हुई किट बैग को हाथ डालकर खींच लिया जिससे वह सड़क के किनारे गिर पड़ा तो लुटेरों ने शिकायतकर्ता का मोटरसाइकिल छीनने के लिए उसके साथ धक्का मुक्की की और जब शिकायतकर्ता में मोटरसाइकिल नहीं छोड़ा तो लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर उसका मोटरसाइकिल छीन लिया और मोटर साइकिल लेकर फरार हो गए। पुलिस द्वारा लुटेरों का पता लगाने और उनको गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

