लुधियाना Punjab Crime : थाना मेहरबान की पुलिस ने एक 13 साल की नाबालिक लड़की को दुष्कर्म करके गर्भवती करने पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 13 साल की लड़की काफी दिन से बीमार थी। इसके बाद वह उसकी दवाई लेने के लिए डॉक्टर के पास गई तो डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद बताया कि उसकी लड़की 4 महीने की गर्भवती है। इसके बाद पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी अल्ताफ शेख नहीं कई बार जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया है। थाना प्रभारी ने बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

