Punjab : आजकल लोग खुशी के मौके पर जहां पटाखे चलाते थे, वहीं मौकें पर हवाई फायर करने का भी चलन आम हो गया है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से इस पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो जाए। लेकिन ऐसे में भी कई लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते, जिसका नतीजा उन्हें महंगा पड़ जाता है। इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जहां तरनतारन के गांव खलरा के रहने वाले गुरदेव सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह ने अपने भाई गुरलाल सिंह के अमरीका जाने की खुशी में अपनी ही रिहायश पर कुछ दोस्तों के साथ मिलकर एक पार्टी रखी थी।

इस पार्टी में गुरदेव सिंह अपने दोस्तों के साथ जश्न मना रहा था और पार्टी में पटाखे चला रहा था। इसी दौरान पार्टी में आए गुरदेव सिंह के कुछ दोस्तों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसमें एक गोली निशान सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी नगर खेमकरण को लगी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक निशान सिंह गुरदेव सिंह का रिश्तेदार है। अब खालड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

